Advertisement

पेटरवार थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रामनवमी पर्व को लेकर दो दिन पूर्व 28 मार्च को पेटरवार थाना के कांफ्रेंस हॉल में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सहित बीडीओ, सीओ, पंचायतों के मुखिया, पंसस, शस्त्र लाइसेंस धारी, पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव आदि शामिल थे।

उक्त बैठक में सभी को निर्देश दिए गये कि पंचायत के अति आवश्यक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय, अफवाह फैलाने वालों तथा शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा। यहां की गतिविधियों का जायजा जिला प्रशासन यानि उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी आदि सदल बल लिया जा रहा है।

बैठक के उपरांत सशस्त्र बल के जवानों ने पेटरवार थाना परिसर से मस्जिद क्षेत्र सहित विभिन्न मुहल्ले में फ्लैग मार्च किया। बैठक में थाना प्रभारी के अलावा बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, झामुमो नेता मुकेश महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, निहारिका सुकृति, धर्मेंद्र कपरदार, शांति लाल जैन,आदि

अक्लेश्वर ठाकुर, दुर्गा सोरेन, मुमताज अंसारी, युगेश प्रसाद, इंद्रजीत मंडल, बिरंची मिश्रा, गणेश मिश्रा, वसीम अहमद, विकास जयसवाल, विक्की गुप्ता, सूरज तांती, देवेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *