Advertisement

ओवरब्रिज निर्माण धरना प्रदर्शन को लेकर पंसस ने चलाया जनसंम्पर्क

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड में स्थित टोरी – चंदवा एनएच 99 न्यु 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर माकपा और कामता पंसस का आगामी 13 मार्च को आयोजित धरना प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क किया गया।

इसे लेकर बीते 9 मार्च को प्रखंड के हद में चटुआग में माकपा नेता सह कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ग्रामीणों से संपर्क किया।

इस अवसर पर पंसस खान ने रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे क्रॉसिंग फाटक जाम से लाखों आमजन बुरी तरह प्रभावित हैं। इस समस्या की ओर किसी की नजर नहीं है।

उन्होंने कहा कि एनएच पर फाटक होने के कारण लातेहार, चतरा, हजारीबाग, पलामू, रांची, लोहरदगा, गुमला समेत दो राज्यों पटना और छत्तीसगढ़ के रहिवासी भी परेशान हैं। इस समस्या से पुरे प्रखंडवासी दशकों से हलकान हैं। बावजूद इसके आरओबी निर्माण से जुड़े अधिकारियों को इसकी चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो, इस पर जोर डालने के लिए आगामी 13 मार्च को धरना – प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील रहिवासियों से की गई।

जन सम्पर्क में माकपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, सनिका मुंडा, बुधराम मुंडा, बेने मुंडा, सनिचरवा परहैया, एतवा मुंडा, दरगाही टोपनो, मुनेश्वर परहैया व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *