एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंसस अयुब खान ने पत्र भेजकर टोरी – चंदवा का आरओबी परियोजना पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। रहिवासियों को दो तीन वर्ष में फ्लाई ओवरब्रिज बनने से रेलवे क्रॉसिंग जाम से छुटकारा की उम्मीद थी। टोरी आरओबी परियोजना रद्द किए जाने से लाखों रहिवासियों तथा राहगीरों में निराशा और मायुसी छा गई है।
जानकारी के अनुसार चंदवा प्रखंड के हद में कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चंदवा उप डांकघर से 7 जुल को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र भेजकर टोरी चंदवा एनएच 99 न्यु 22 पर रद्द किए गए आरओबी परियोजना पर पुनर्विचार का आग्रह किया है, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भी टैग किया है। केंद्रीय मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट में यह खबर छपी है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बीते 29 जून को अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में झारखंड के 10 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को रद्द करने के निर्देश दिए हैं, इसमें उक्त चंदवा – ( एनएच -99) नया – 22) पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी शामिल है। पत्र में कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण में देरी की गई है।
ज्ञात हो कि उक्त टोरी – चंदवा आरओबी का शिलान्यास 3 अप्रैल 2021 को केंद्रीय मंत्री गडकरी के हाथों आनलाईन की गई थी। परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया भी हुई। साथ ही बजट आवंटन के साथ काम का प्रारंभिक चरण भी पूरा हो गया है। इस परियोजना के लिए न्यु प्राक्कलन भी बनाया गया। लाखों आमजन कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। इसी बीच टोरी – चंदवा एनएच 99 नया 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज बनाए जाने की परियोजना रद्द होने की खबर मीडिया में आई। इस परियोजना के रद्द होने की खबर से चतरा लोकसभा क्षेत्र के लाखों रहिवासियों में काफी निराशा और मायुसी छाई है।
पंसस खान ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे देश का यह पहला टोरी – चंदवा का रेलवे क्रॉसिंग होगा जहां रेलवे क्रॉसिंग जाम पर सैंकड़ों छोटी बड़ी वाहन घंटों फंसकर असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं। इस फाटक को बंद कर इस रेलमार्ग से कोयला मालगाड़ी का परिवहन अनवरत होता रहता है। यह व्यस्तम टोरी रेलमार्ग है, इसके कारण रेलवे क्रॉसिंग हमेशा बंद रहता है। घंटों बंद रखने के बाद पांच मिनट के लिए खोला जाता है, फिर बंद कर दी जाती है। ऐसा चौबीसो घंटा होता है।
खान ने कहा है कि चंदवा प्रखंड का एनएच 99 न्यु 22 राष्ट्रीय राजमार्ग, अस्पताल, थाना, ब्लॉक, शहर को जोड़ती है। हर घड़ी इस रेलवे रुट से ट्रेन गुजरती है और कभी – कभी एक साथ जोड़कर 3 -4 मालगाड़ियों का परिचालन होता है। इससे राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। हर घंटे लंबा जाम, घंटों बंद गेट और जाम में फंसकर लाचार बनकर किसी दर्द पीड़ा की तरह राहगीर छटपटाते रहते हैं। जाम में फंसे एम्बुलेंस में बैठे बीमार मरीज की मौत हो रही है। क्रॉसिंग जाम में फंसकर महिलाओं का प्रसव फाटक पर ही हो जाता है। मरीज अस्पताल पहुंच ही नहीं पाते है। रेलवे क्रॉसिंग से ही उन्हें कफन ओढ़ाकर घर वापस ले जाना पड़ रहा है। वहीं फाटक जाम से कई परिवारों की जिंदगियां खत्म हो चुकी है।

पत्र में खान ने कहा है कि घर से निकलते ही चंदवा के रहिवासी रेलवे क्रॉसिंग जाम की कैद में आ जाते हैं। जाम में फंसे मरीजों के दम तोड़ने की खबरें अब आम हो गई है। रेलवे क्रॉसिंग जाम से आमजन त्राहि – त्राहि कर रहे है, यात्री ट्रेन की चपेट में भी आए हैं। रेलवे क्रॉसिंग जाम से लगातार जिंदगी तबाह हो रही है।
खान के अनुसार झारखंड का चतरा लोकसभा, पलामू प्रमंडल, झारखंड की सात आठ जिले वासियों को लग रहा था कि दो तीन वर्ष में फ्लाई ओवरब्रिज बन जाएगा और टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से निजात मिल जाएगी। लेकिन इस परियोजना को रद्द किए जाने की खबर से उनमें निराशा और मायुसी छा गयी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से पंसस अयुब खान ने जनहित में टोरी – चंदवा NH – 99 – न्यु 22) पर आरओबी परियोजना को रद्द करने के दिए गए निर्देश पर पुनर्विचार कर इस परियोजना को बहाल कर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है।
![]()













Leave a Reply