सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवहन विभाग चाईबासा को 3 जून को भेजे गये पत्र में बस मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने उल्लेख किया है कि बस क्रमांक BR02PA/4333 जिसका परमिट राजगीर से कोलकाता मार्ग के लिए है, उसे नियमों के विरुद्ध बड़ाजामदा से बिहार शरीफ रूट पर चलाया जा रहा है। यह संचालन बिना वैध परमिट के किया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रसाद ने कहा है कि इस प्रकार की अवैध बसों के संचालन से वैध परमिट लेकर चलने वाले अन्य गाड़ी मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर नवादा-बिहार जाने वाली बस सेवाओं पर इसका असर पर रहा है।
उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जितनी भी बसें बिना परमिट के संचालित हो रही हैं, उन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और वैध संचालकों को राहत मिल सके।
![]()













Leave a Reply