Advertisement

तेनुघाट महाविद्यालय में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व् शपथ ग्रहण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित महाविद्यालय परिसर में 19 जून को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना था। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि नशा एक सामाजिक और आर्थिक अभिशाप है। यह व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इससे बचाना हमारी प्राथमिकता है।

एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर रावण माझी ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से परिवर्तन लाना है। कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और क्षमता को नष्ट कर देता है, इसलिए समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे। मौके में प्रोफेसर धनंजय रविदास, विनय कुमार यादव, प्रेम कुमार, मुन्नालाल सोनी सहित महाविद्यालय के अन्य व्याख्याता सहित कई छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *