Advertisement

हाथी के हमले में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में बड़की पुन्नू पंचायत के कुसुंमडीह बगलता जंगल में 26 मार्च की अहले सुबह स्थानीय रहिवासी बढन सिंह की पत्नी सुगनी देवी महुआ चुनने गई थी। इस क्रम में 6 हाथियों के झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया।

जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। इस दौरान अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया स्थानीय रहिवासी विनोद करमाली हाथियों की चपेट में आ गया। हाथियों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। घायल के उपचार के लिए उसे रामगढ़ भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना देते हुए पूर्व विधायक ने रेंजर से बात कर नाराजगी व्यक्त किया एवं तत्काल मुआवजे की 25 हजार राशि मृतक के परिजन को देते हुए 3 लाख 75 हजार रुपये कागजी प्रक्रिया के बाद देने का आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद गोमियां के वर्तमान विधायक ने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण ही हाथी भगाओ दल आज मजबूत नहीं हो पाया है।

पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजे की राशि देने की बात कही एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने रिम्स निदेशक से बात की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *