Advertisement

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां बिष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर सदारों के समीप हुई सड़क हादसे में एक की मौत हो गया तथा दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में डेढें नयिया टोली निवासी रोहन प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद अपने तीन पहिया वाहन से रथ टांड रहिवासी सीनू प्रजापति के साथ शादी का फर्नीचर देने के लिए हजारीबाग की ओर जा रहा था। उसी क्रम में अचानक नरकी के आगे सदारों जंगल के टर्निंग में ऑटो पलट गई। जिसमें संजय प्रसाद एवं सीनू प्रजापति बुरी तरह घायल हो गए।

बनासो की ओर से लौट रहे उसी गांव का युवक अनिल साव ने इनकी स्थिति को देखा तो रुक कर किसी तरह चार पहिया वाहन से घायलों को गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहां डॉक्टर ने संजय प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वही चोटील सीनू प्रजापति का एक हाथ की हड्डी तीन जगह टूट गई है।

बताया जाता है कि मृतक के दो बच्चे हैं। एक पुत्र और दूसरा पुत्री। दोनों बच्चे छोटे हैं। घटना की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। साथ हीं घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।

घटना से आहत समाजसेवी देव नारायण प्रजापति ने शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मृतक के परिजनों को एवं घायल व्यक्ति की मदद करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *