ढोरी माता की शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का कारवां

संवाददाता/ कथारा (बोकारो)। कोयलांचल को देवी -देवताओं और वीर सपूतों की धरती माना जाता है। जारंगडीह स्थित ढोरी माता (Dhori Mata) महोत्सव के दौरान शनिवार को काफी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। ढोरी माता तीर्थालय से निकली शोभा यात्रा का नेतृत्व हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो डीडी कर रहे थे। इस यात्रा में सेवा दल के साथी मौजूद थे।

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत ढोरी माता तीर्थालय से निकली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा जारंगडीह परियोजना के उत्खनन विभाग के मुख्य द्वार तक गई। फिर वहां से पुनः तीर्थालय पर वापस हुई। यहां लोगों ने ढोरी माता का दर्शन किया व मन्नतें मांगी। यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थालय में आकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित ने मिस्सा पूजा व प्रार्थना कराई। जिसमें हजारों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिए। ज्ञात हो की ढोरी माता वार्षिक महोत्सव प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के अंतिम शनिवार व रविवार को मनाया जाता है। वार्षिक महोत्सव में राज्य ही नहीं देश-विदेश के श्रद्धालू आते हैं।

महज दो दिनों तक चलने वाले वार्षिक महोत्सव में मेला लगता है। मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं। लोग मेले का जमकर लुत्फ उठाते हैं। वार्षिक समारोह में बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। शोभा यात्रा में हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आंनद जोजो के अलावा माईकल लकडा, फादर प्रदीप टोप्पो, नोर्बट लकडा के साथ पुरोहितगण, सिस्टर, प्रबंध समिति के लोग शामिल थे। मेले व महोत्सव को शांतिपूर्ण सफल को लेकर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन जारंगडीह स्थित ढोरी माता वार्षिक महोत्सव की जायजा लिए। शोभा यात्रा के बाद श्रद्धालुओ का तांता मोमबत्ती अगरबत्ती जलाने के लिए लगी रही। जानकारी के अनुसार रविवार को महोत्सव का समापन किया जाएगा।

 1,613 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *