Advertisement

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प के साथ नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष का स्वागत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी चिलगडा मंडल के नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष दिनेश महतो का कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने 31 मई को फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नेताओं ने नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। दिनेश महतो के नेतृत्व में चिलगडा मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने नवमनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील मंडल ने कहा कि दिनेश महतो लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष दिनेश महतो ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित थे। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *