Advertisement

सेक्टर तीन इग्नू सेंटर में नवगठित आप की बैठक संपन्न

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए आप कार्यकर्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नवगठित आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की बैठक 4 फरवरी को इग्नू सेंटर सेक्टर तीन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक विधान चंद्र राय तथा संचालन जिला संगठन प्रभारी मो. मेहबूब आलम ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश भी मंचासीन थे।

इस अवसर पर सर्वप्रथम नवगठित जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कई नये आप समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्या ली। इनमें विनोद दास, भानुप्रताप प्रसाद, गुड़िया ठाकुर, द्वारिका प्रसाद, संजय ठाकुर आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर आप के जिला संयोजक विधान चंद्र राय ने कहा कि जिले में सशक्त और मजबूत संगठन निर्माण सभी के सहयोग से किया जाएगा। आप की नीतियों और कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चौबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ देश की जनता आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। सिर्फ उन तक पहुंचने की जरुरत है।

मौके पर प्रदेश समिति सदस्य राजेश सिंह, धनबाद जिला संयोजक अशोक महतो, बोकारो जिला सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व जिला संयोजक अखिल महतो, ज्योतिष कुमार, मंजुला देवी, शंभुनाथ चौधरी, बैजनाथ गोराई, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, मनौवर अंसारी, आनंद मंडल, गुलाम रसूल आदि ने संबोधित किया।

बैठक में संजय कुमार, प्रभात कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, श्रीपति रजवार, प्रदीप झा, सुमन कुमार सिंह, विकास मिश्रा, अमर तिवारी, मनौवर अली, अनंत कुमार पांडेय, आनंद मुंडा, मुनिम अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार बैठक के बाद उपस्थित तमाम आप कार्यकर्त्ता कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोकारो के बिरसा चौक पर शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *