Advertisement

नई दिल्ली सिविल डिफेंस टीम द्वारा हिट वेव से राहत हेतू गर्मी से जंग

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रचण्ड गर्मी, हीटवेव से बचाव के लिए दिल्ली सरकार जिला प्रशासन राजस्व विभाग द्वारा योजना गर्मी से जंग सिविल डिफेंस संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सदस्य रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें टोपी व् अंगवस्त्र से सम्मनित किया गया।

इसे लेकर झारखंड राज्य के चाईबासा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सिविल डिफेंस इस्पेक्टर संतोष कुमार ने अपने हाथों राहगीरो, ओटो रिक्शा चालको, श्रमिको को टोपी, गमछा वितरण करते हुए ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल, ओआरएस तथा ठंडा पानी का वितरण किया गया।

मालूम हो कि नई दिल्ली में प्रचण्ड गर्मी, हीट वेव से बचाव तथा उसके प्रभाव को देखते हुए दिल्ली सरकार एवं जिला प्रशासन सिविल डिफेंस टिम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कूलिंग ज़ोन एवं मोबाइल कूलिंग शेड स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों एवं अन्य जरूरतमंद राहगीरों के लिए छाया मे बैठने की व्यवस्था, पंखे, ठंडा पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन कूलिंग ज़ोनों का मुख्य उद्देश्य आमजनों को तेज धूप और लू से बचाना है, जिससे हीट स्ट्रोक एवं अन्य गर्मी जनित बीमारियों की घटनाओं को रोका जा सके।

इस अवसर पर नई दिल्ली जिला प्रशासन के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, सुल्तान खान एवं अन्य स्वयंसेवक सदस्यगण उपस्थित रहे और सक्रियता से सेवाएं दी। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि भीषण गर्मी के दौरान सामुदायिक सहयोग एवं मानवीय संवेदनाएं ही आम रहिवासियों की सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति से सम्मानित सदस्य रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दिल्ली सिविल डिफेंस विभाग, जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल आमजनों को राहत प्रदान करती है, बल्कि मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। अवकाश यात्रा में उनकी उपस्थिति के बाद धन्यवाद ज्ञापन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *