अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन 22 मार्च को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ की संध्याकालीन आरती में भाग लिया और बाबा हरिहरनाथ का श्रृंगार दर्शन किया। इस मौके पर पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालु महिलाओं की टोली ने मंदिर परिसर में उल्लास पूर्वक भजन गायन कर वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित की।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर के नंद कुमारजी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित देवी शक्ति की विभिन्न पवित्र विग्रहों की भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की। उन्होंने बताया कि देवी का ध्यान मंत्र मानसिक शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करता है। मां कूष्मांडा अष्टभुजा (आठ भुजाओं वाली) देवी है। कहा कि वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्मांडा यशस्वनीम्॥ सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे माता का आह्वान समाहित है।
![]()













Leave a Reply