Advertisement

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम का त्योहार

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में 26 जून को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया। जगह जगह अखाड़ा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल के फुसरो में विभिन्न क्षेत्रों की अखाड़ा कमेटियों की ओर से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। फुसरो बाजार के कश्मीर क्लॉथ स्टोर के समीप अखाड़ा मिलन का आयोजन किया गया। जहां खिलाड़ियों ने भाला, लाठी सहित पारंपरिक हथियारों के साथ एक से बढ़ कर एक खेल का प्रदर्शन किया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व कमेटी के पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष आर. उनेश, युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजा, भाजपा नेता देवीदास, एटक नेता जवाहर लाल यादव, मंजूर हुसैन जिया, मो. इलियास, फैजान अख्तर, मो. नसीम, सलीम जावेद, भोलू खान, शमशेर आलम, विक्की आदि उपस्थित थे।
देर शाम को करगली बाजार स्थित केंद्रीय अखाड़ा कमेटी में भी ताजिया का मिलान किया गया। यहां अखाड़ा कमेटी के सदस्यों व खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।

वहीं भेड़मुक्का बस्ती में अखाड़ा प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तम सिंह, राकेश सिंह, राजन साव, योगेश तिवारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर लाइसेंसधारी मो. परवेज अखतर, करीम, फुसरो नप के पूर्व पार्षद जसीम रजा गुडडू, मनीर अंसारी, अबुल कलाम, हाशीम अंसारी, नईम अंसारी, ताहिर अंसारी, जावेद अख्तर, जमालूद्दीन, ईशान अंसारी, साजीद, सनी, आलम अंसारी, तौसीक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अमलो बस्ती स्थित करबला में अकीदतमंदों ने चादर पोशी कर अमन व चैन की दुआ मांगी। मौके पर यहां बड़ी संख्या में सभी समुदाय के रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *