अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने 5 जुलाई की प्रातःकालीन बेला में सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। पूजन के दौरान उन्होंने स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण राष्ट्र की उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने सांसद का स्वागत व सम्मान किया। पूजन के समय सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व न्यास के पूर्व उपाध्यक्ष बिनोद सम्राट भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान हरिहरनाथ से सांसद ठाकुर और क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पौराणिक कथा के अनुसार रविवार का दिन भगवान शिव के सूर्य स्वरूप से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन रुद्राभिषेक करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा मान-सम्मान में वृद्धि होती है। शारीरिक व मानसिक रोगों से शीघ्र मुक्ति मिलती है। इस पवित्र अनुष्ठान में यजमान द्वारा शिवलिंग पर जल, दूध और गन्ने के रस की अविरल धारा अर्पित की जाती है। साथ ही यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्याय (श्री रुद्रम) का पाठ किया जाता है। अभिषेक के दौरान पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे… का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
![]()













Leave a Reply