Advertisement

सांसद प्रतिनिधि ने डीवीसी के ईडी एचआर को विस्थापित समस्या से कराया अवगत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने सांसद के निर्देशानुसार एक जुलाई को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में ईडी एचआरटी से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार सांसद प्रतिनिधि ने ईडी एचआर से डीवीसी के बोकारो थर्मल क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा में मुख्य रूप से बोकारो थर्मल में नया प्लांट लगाने, नया बस्ती में सरकारी सुविधा न मिल पाने के कारण जैसे कि जमीन का म्यूटेशन ना हो पाना जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की। विस्थापित गांव में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर समाधान ढूंढने को कहा।

बिजली, पानी, नाली, सड़क एवं पुल जैसे मुलभूल जरूरतों पर सीएसआर की मदद से सारे कार्य किया जा सके एवं जिनकी जमीन गई है, उन्हें पेप कार्ड के माध्यम से बाकी सारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। भेंट में यह भी चर्चा की गयी कि जिन पेंशनधारियों को आवास मिला था, उनके रेंट को कम किया जाए, इसपर एक कमिटी बनाकर निर्णय ली जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *