प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित सामुदायिक भवन में 4 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फुसरो नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार जबकि संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज कुमार सिंह ने की।
भाजपा फुसरो नगर मंडल की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह एवं पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
फुसरो नगर मंडल की पिछले बैठक की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए आगामी एक महीना का कार्य योजना बनाया गया। झारखंड में हो रहे एसआईआर के बारे में विशेष चर्चा किया गया। सभी कार्यकर्तागण से आग्रह किया गया कि अपने-अपने बुथ में बीएलओ से मिलकर योग्य मतदाता का नाम नहीं छुटना चाहिए को विशेष प्रार्थमिकता दें।
बैठक में कहा गया कि फुसरो नगर परिषद द्वारा किए जा रहे पानी आपूर्ति नियमित नहीं हो रहा है, जिससे आम रहिवासियों को परेशानी हो रही है। कहा गया कि नगर परिषद क्षेत्र में खराब पड़े चापानल की मरम्मति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। आम जनों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। फुसरो नगर के गली मोहल्ला व मुख्य नाला कचड़ा से भरा है।

सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है। सही समय रहते हुए पानी की आपूर्ति व चापाकल की मरम्मत नही, नाली की सफाई नहीं किया गया तो इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में गणेश यादव, वीरेंद्र ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रणेश गिरी, चंदन राम, श्रीकांत सिंह, बाबू चंद्र रविदास, संत सिंह, बृज किशोर तांती, दीनबंधु पांडेय, शिवलाल रवि, देवनारायण महतो, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, नवल किशोर सिंह, महेंद्र सिंह, फूलचंद किस्कू, नितेश सिंह, गोपीनाथ डे, अमित कुमार, दीपक कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, एमके गुप्ता, अनिल गुप्ता, धीरज कुमार गिरि आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply