अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को सारण जिला के हद में विधायक कार्यालय सोनपुर में भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बब्लू’ तथा संचालन उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत डॉ मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व् वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया। बैठक में पिछले महीने के पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित पार्टी के वरीय नेता नरेश सिंह ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 6 जुलाई 1901 को कोलकाता के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे डॉ मुखर्जी ने मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनने का गौरव प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रतिबद्ध थे।
उस समय राज्य का अलग झंडा, संविधान और प्रधानमंत्री का पद था। डॉ मुखर्जी ने संसद में धारा-370 को समाप्त करने की पुरजोर वकालत की थी। अगस्त 1952 में जम्मू की रैली में उन्होंने संकल्प लिया था कि वे या तो जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान दिलाएंगे या अपना जीवन बलिदान कर देंगे। वर्ष 1953 में बिना परमिट जम्मू-कश्मीर यात्रा पर जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर सुनील दुबे, शशिभूषण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, अनवर अली, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, राणा विमल सिंह, कांति देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार राज, आशा देवी, मिथलेश्वर सिंह सहित कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply