प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में आगामी 27 जून को मासिक लोक अदालत लगाया जाएगा।
सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत लगाया जाएगा। उक्त मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय तथा अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति बेरमो के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी।
![]()













Leave a Reply