Advertisement

पेटरवार में मंत्री ने लगाया जनता दरबार, मेडिकल कैंप में उमड़ी भारी भीड़

जनसमस्याओं के समाधान व् समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-योगेंद्र प्रसाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में 27 जून को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में मेडिकल कैंप एवं जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रहिवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बताया जाता हैं कि मंत्री के जनता दरबार में बिजली, पेयजल, राजस्व, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। यहां आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में रहिवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनों तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार का संकल्प जनसेवा, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास है। आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। स्वस्थ समाज और विकसित क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि जरूरतमंदो को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *