विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा दौरे के क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का गोमिया के होसिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां रक्षा राज्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में होसिर सुभाष चौक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहिवासियो ने 6 जुलाई को भव्य स्वागत एवं आत्मीय भेंट की। मंत्री के पहुंचते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य देव नारायण प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

इस दौरान इक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहिवासियों से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठन को और सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नेताजी के राष्ट्रभक्ति के आदर्श और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प ही हमारी प्रेरणा है। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्र सर्वोपरि, सेवा ही संगठन, यही हमारा संकल्प है। सभी ने निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर काम करने का वादा किया।
![]()













Leave a Reply