अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में रेलवे महकमा द्वारा चलाए जा रहे मेगा टिकट जांच अभियान के तहत बीते 6 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ सघन जांच में एक ही दिन में 3,567 मामले पकड़े गए, जिससे ₹33,33,543 का राजस्व वसूला गया।
सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जिसके तहत रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया समेत प्रमुख स्टेशनों और मेल/एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों में एक साथ जांच की गई।
टिकट जांच दलों ने बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की।
सोनपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेल नियमों का पालन करें। रेलवे का कहना है कि सुरक्षित और पारदर्शी यात्रा सुविधा के लिए टिकट रहित यात्रा के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह अभियान रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों को नियम सम्मत यात्रा सुविधा देने के लिए चलाया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply