Advertisement

न्यू प्रभात होटल पेटरवार में जेयूजे बोकारो जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू प्रभात होटल परिसर में 31मई को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) बोकारो जिला कमेटी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल जबकि संचालन जिला सचिव बैजनाथ शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बोकारो जिले के जिन प्रखंडों में अभी तक संगठन की कमेटियों का गठन नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र कमेटी गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा निकट भविष्य में जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व में हुए जिला सम्मेलन की समीक्षा की जाएगी। बैठक के आयोजन एवं इसकी रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव को सौंपी गई।
बैठक में जेयूजे प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष बल दिया। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह व मनोज कुमार मिश्र, मो. साबिर अंसारी, मिथलेश कुमार, अमरनाथ पोद्दार, संजय कुमार रवानी, पंकज कुमार सिन्हा, राज किशोर शर्मा, संतोष कुमार दास, अविनाश कुमार सहित अनेक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *