Advertisement

जनजागरण को लेकर चास के शिबुटांड़ बजरंग बली प्रांगण मे बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के ग्राम शिबुटांड़ बजरंग बली मंदिर प्रांगण मे 28 जून को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डोमन राम महतो ने की। उक्त बैठक क्षेत्र में जनजागरण को लेकर आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में चास प्रखंड के प्रभावित छः पंचायत बैधमारा, उत्तरी महुआर, दक्षिणी महुआर, महेशपुर, कुंडौरी तथा पंचौरा को पंचायती राज व्यवस्था मे शामिल करने के लिए गांव-गांव मे जनजागरण बैठक प्रक्रिया चल रहा है। इसी के कड़ी मे शिबुटांड़ मे उक्त बैठक की गयी। बैठक मे कहा गया कि बीते 16 मार्च को विधानसभा कक्ष मे राज्य के पंचायती राज विभाग के मंत्री कार्यालय कक्ष मे मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की अध्यक्षता मे हुई थी। बैठक मे निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, सरकार के सचिव एवं उपायुक्त बोकारो ने बिंदुवार प्रतिवेदन मे कहा था कि 20 गांवो मे मौजा रानीपोखर के 1250 एकड़ जमीन 11 अगस्त 1978 मे रैयतो को वापस किया गया, लेकिन भूमि को वापस नही किया गया है। ग्रामीण पूर्वजो से आज तक भौतिक कब्जा के साथ भूमि का उपयोग कर रहे है।

पूर्व में 14 एक ओर पंचायत का गठन किया गया लेकिन उपरोक्त 6 पंचायत को सभी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद भी पंचायती राज व्यवस्था मे शामिल नही किया गया। पंचायत राज अधिनियम 2001 के धारा 13 के तहत उपरोक्त पंचायत को घोषित करने हेतु राज्य सरकार सामान्य या विशेष आदेश दे।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणो ने एक सुर मे कहा कि अगर राज्य सरकार समय रहते अधिसूचना या गजट आदेश नही देता है तो ग्रामीण विधानसभा या राज भवन पैदल मार्च करेंगे। बैठक मे मो. इस्तियाक अंसारी, चौहान महतो, विनोद राय, संतोष मूर्मू, प्रदीप कुमार, भीम रजक, अरबिंद कुमार, मोहन सोरेन, गौरी लाल महतो, गणेश चंद्र डे, झरी लाल महतो, प्रह्लाद महतो, संजय कुमार मांझी, दिनेश सोरेन, पुनीत महतो, महेन्द्र महतो, मिथुन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, छोटु मांझी, रविश्वर मांझी, जितेन्द्र कुमार, मंगल मांझी, नंदलाल मांझी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *