Advertisement

हुल दिवस मनाने को लेकर सरना समिति कार्यालय में बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सरना कार्यालय बोकारो थर्मल में 27 जून को हूल दिवस मनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनीराम मुर्मू तथा संचालन अनिल हेम्ब्रम ने किया।

बैठक में हूल दिवस को बेहतर, ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्री समिति नावाडीह के अध्यक्ष एवं सरना समिति के उपाध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने हूल दिवस के इतिहास, महत्व तथा सिदो एवं कान्हू सहित वीर शहीदों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के स्वाभिमान, बलिदान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उक्त बैठक में धनेश्वर मुर्मू, लखन हांसदा, मनोहर हांसदा, रातीराम मुर्मू, संतोष सोरेन, विकास मरांडी सहित सरना समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *