एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली बाजार और जवाहर नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देवजी का 420 वां शहीदी दिवस 18 जून को पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर राहगीरों के बीच ठंडे शरबत और लंगर का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार करगली बाजार गुरुद्वारा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुद्वारे में सबसे पहले सुखमनी साहब का पवित्र पाठ किया गया। इसके बाद विशेष अरदास की गई, जिसमें समाज की खुशहाली और शांति की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद गुरुद्वारे के बाहर मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों के बीच प्रसाद और ठंडे शरबत का वितरण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं और आम जनों के बीच गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया।
इस सेवा कार्य में करगली बाजार गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह, सचिव लैना सिंह और कोषाध्यक्ष योगा सिंह के अलावा देवेंद्र सिंह, तरसेन सिंह, लवप्रीत सिंह, जोनी, सीआईएसएफ के सीमरजीत सिंह, पीयूष गोयल, नींदर सिंह, राम छावड़ा, सातो तापादार, जीत छाबड़ा आदि कई सेवादार मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply