Advertisement

बगदा के मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2025 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान प्रदान किया जायेगा। सम्मान देने का निर्णय जयशंकर प्रसाद विचार मंच रांची द्वारा लिया गया है।

यह सम्मान कपरदार को रांची के गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आगामी 30 जनवरी को प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संस्थापक सचिव सुरेश निराला ने दी। यह सम्मान विगत नौ वर्षो से लगातार झारखंड के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है।

मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिये प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र और उपहार प्रदान किया जायेगा। महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर जयशंकर प्रसाद विचार मंच उत्कृष्ट रचना कर्म के आधार पर हर वर्ष यह सम्मान देती है। कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से झारखंड की कला को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है।

जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण

एक अन्य जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार जायसवाल ने गरीब असहाय रहिवासियों के बीच कसमार प्रखंड के हद में खैराचातर में कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि जो गरीबों के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा की सोंच रहा है, उसके अनुरूप वे कार्य कर वे जरूरतमंदो को सहयोग करने का काम कर रहे है। कंबल पाकर सभी काफी खुश दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *