Advertisement

पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर से 1.25 लाख की लूट, 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी में साफ नहीं दिखे अपराधी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ चौक बाजार में बीते 30 जून की रात लगभग 9:15 बजे हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार से पिस्तौल की नोक पर 1.25 लाख रुपये लूट लिए। पांच अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे।

ज्ञात हो कि पीड़ित रंजीत बरनवाल मां आभूषणालय के संचालक हैं। दुकान बंद कर स्कूटी से आवास जा रहे थे। दीनानाथ पांडेय गली के मोड़ पर घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने सीने पर रिवॉल्वर सटा दी और दूसरे ने डंडे से कंधे पर वार कर बैग छीन लिया। बैग में करीब 1.25 लाख नकद और दुकान की चाबियां थी।

लूट की घटना की सूचना पर जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो मौके पर पहुंचे। जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने जल्द खुलासे और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बताया जाता है के घटना के दूसरे दिन एक जुलाई को थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो व एसआई विकास विश्वकर्मा ने दल-बल के साथ चौक बाजार में गश्त की। दर्जनों दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन किसी भी फुटेज में भागते अपराधी साफ-साफ नहीं दिखे। पुलिस तकनीकी शाखा की मदद से जांच कर रही है।

रहिवासियों के अनुसार घटना के 20 घंटा बीतने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि हर हाल में अपराधियों को पकड़ा जाएगा। मौके पर चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय वर्णवाल, मुखिया पति बलराम तिवारी, समाजसेवी रंजीत महतो, आशीष भारती, आजसू नेता रंजीत बरनवाल, सुबोध कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *