रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर वन सी के आवास क्रमांक 1074 के सेमी परमानेंट रहिवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार की 29 जून को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब आलोक अपनी मां के साथ हवाई अड्डा क्षेत्र के समीप थे।
बताया जाता है कि अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने दोनों माँ बेटा को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। आलोक के पिता एटीएम बिल्डिंग में एक छोटी सी चाय दुकान चलाते हैं का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का इकलौता सहारा यूं अचानक छिन जाने से घर में मातम पसरा है।
![]()













Leave a Reply