रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पंचायत दांतु के ग्राम हंसलता टोला कुलागुजू में 29 मार्च को कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर पुर्व विधायक का भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और सभी समुदायों की आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी से न केवल व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply