प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के सोनाडीह टोला के निकट अपनी पूर्व अधिग्रहीत भूमि पर बीते कई दिनों से कथित 8.5 मेगावाट क्षमता वाली सोलर प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर घेराबंदी कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य अधिग्रहीत फेज-डी में कराई जा रही है। उक्त कार्य एपीएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा करायी जा रही है।
ज्ञात हो कि, इस संबंध में ग्रामीण रैयतों द्वारा पूर्व में काफी विरोध किया गया था। कई ग्रामीणों से 2 जुलाई को इस बारे पूछताछ करने पर पता चला कि चलकरी उत्तरी पंचायत के एक रैयत परिवार, जो पंसस है ने कंपनी को अपनी अधिग्रहीत भूमि में कार्य करने को कहा है। यह भी पता चला कि सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में प्रबंधन, रैयतों व् अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में बिजली, पानी की उपलब्धता संबंधी लिखित करार हुई है, उसे लेकर गांव में बिजली के खंभे गिराकर गड्ढे भी खोदे जा रहे हैं। एपीएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से धनंजय सिंह ने बताया कि कथित भूमि की घेराबंदी कार्य द्रुतगति से जारी है।
![]()













Leave a Reply