एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में सोनाहातु में बीते 9 मार्च को झारखंड राज्य किसान सभा सदस्यता अभियान सह पदयात्रा किया गया।
इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो, जिला कमिटी सदस्य उमेश महतो, रतन महतो, घुरन पातर, बसंत मुंडा, दिनेश महतो, बिरसा महतो, राजेन्द्र सिंह मुंडा, मदन महतो, राखोहरि चौधरी, विकास मुंडा, जगत मुंडा, चामरा मुंडा, सरस्वती देवी, पंचमी देवी, टूसू देवी, करम मुंडा, फूलचांद कुम्हार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
बताया गया कि आगामी 15 मार्च को रांची जिला के हद में सोनाहातु, निमडीह,सेरेंगहातु, पुड़दाग, जिंतु तक 8 किलोमीटर किसान पदयात्रा होगी। पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद एवं झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो करेंगे।
वहीं आगामी 5 अप्रैल को किसान- मजदूर दिल्ली संघर्ष रैली हेतु व्यापक पैमाने में पदयात्रा निकाला जाएगा। उक्त जानकारी सोनाहातु अंचल किसान सभा सचिव रतन महतो ने दी।
![]()












Leave a Reply