एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) धनबाद की ओर से झारखंड राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज के मेंटर सह टीम मैनेजर डॉ प्रभाकर कुमार, छात्रा रोशनी दत्ता एवं छात्र शिव शंभु कुमार भारती को झारखंड राज्य युवा आयोग ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
उक्त जानकारी एक जून को केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने दी। उन्होंने डॉ प्रभाकर कुमार, जंतुशाष्त्र विभाग की छात्रा रोशनी दत्ता एवं भौतिकी विज्ञान विभाग के छात्र शिव शंभु कुमार भारती को झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता आयोजन को लेकर डॉ प्रभाकर कुमार को बीबीएमकेयू की ओर से मेंटर सह टीम मैनेजर बनाया गया था और के बी कॉलेज बेरमो के एक छात्रा और एक छात्र का चयन राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया था।

झारखंड राज्य युवा आयोग (पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग) की ओर से 17 एवं 18 जनवरी को रांची में राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण समेत सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण ने हर्ष व्यक्त किया है। निसंदेह केबी कॉलेज के लिए यह खुशी का पल है। यूनिवर्सिटी स्तर पर के बी कॉलेज ने अपने कार्य के आधार पर अपनी पहचान बनाई है।
![]()













Leave a Reply