Advertisement

रांची में सम्मानित होंगे कसमार के कलाकार विनोद कुमार महतो रसलीन

कान्ति कृष्ण सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय दसवां छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव कांति कृष्ण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में रंगमंच के क्षेत्र के वरिष्ठ रंगकर्मी प्रणव कुमार चौधरी, मिथलेश कुमार पाठक, कपिल देव रंग, सुपर्णा चटर्जी, बिमल साहय, सगुन पाठक, पत्रकारिता के क्षेत्र से प्रवीण मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह आयोजन युवा नाट्य संगीत अकादमी के द्वारा आयोजित की गई है। इस मौके पर कुल सात नाटकों का मंचन संध्या 6:30 बजे से प्रत्येक दिन दो नाटकों का मंचन होगा। मुख्य रूप से बिहार के भागलपुर और झारखंड के जमशेदपुर के नाट्य मंडली आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कसमार निवासी विनोद कुमार महतो रसलीन को सम्मानित किया जायेगा।

प्रथम दिन युवा नाटक संगीत अकादमी के बैनर तले भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक विदेशिया जिसका निर्देशन बोकारो जिला के हद में कसमार निवासी विनोद जयसवाल ने किया है का मंचन किया जाएगा। इसके बाद अंतोन चेखव का गीरगीट जेएफटीए के बैनर तले राजीव सिन्हा के निर्देशन में संपन्न होगा।

इसके अलावा ताल जमशेदपुर द्वारा भेड़िए, लेखक भुनेश्वर निर्देशक हैं। विजय कुमार शर्मा, कथा एक अगोचर की जिसके लेखक हैं रौशन सौरव शर्मा, निर्देशक आयुषी भद्रा, नाट्यालय द्वारा मंचित होगा। रंग दर्पण के बैनर तले तुमने क्यों कहा था कि मैं खूबसूरत हूं. अख्तर अली के लिखे इस नाटक का निर्देशन अशोक गोप ने किया है।

भागलपुर रंग ग्राम जन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा हबीब तनवीर लिखित पोंगा पंडित का निर्देशन कपिल देव रंग ने किया है। वहीं अंतिम दिन वसुंधरा आर्ट के बैनर तले परीक्षा नाटक का मंचन होगा, जिसके लेखक हैं दीपक चौधरी और निर्देशन किया है निरंजन मिश्र ने।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए 26 मार्च को वरिष्ठ रंगकर्मी कमल बोस, रीना साहय, विनोद जयसवाल, ऋषिकांस्कार, कामिनी तांब्रकार, जयदीप सहाय और बजरंग शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *