Advertisement

रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष होंगे कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी-गोपाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कबड्डी खेल के बदलते तकनीकी नियमों के बीच पदाधिकारियों को अपडेट रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 3 जुलाई को बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन इंटरनेशनल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तकनीकी नियमों की गहन जानकारी बेहद आवश्यक है, जिससे पदाधिकारी बेहतर निर्णय ले सकें। कहा कि रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष होंगे कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी।

प्रशिक्षण में इंटरनेशनल ट्रेनर के. जगमोहन और तेजनारायण प्रसाद माधव द्वारा प्रतिभागियों को नए नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इससे प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व महासचिव सह झारखंड ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने किया। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *