Advertisement

झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष बने दीपक, कार्यकर्ताओं में हर्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। दीपक महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं सचिव अनिल कुमार रजवार और कोषाध्यक्ष मोहसीन रजा बनाये गये।

दीपक महतो को फुसरो नगर समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखा जा रहा है। इसे लेकर 11 मार्च को बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित झामुमो कार्यालय में झामुमो युवा जिलाध्यक्ष भोलू खान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर क्षेत्र में हर तबके के रहिवासियों को झारखंड सरकार के योजनाओं से जोड़ने का काम कर संगठन को और मजबूत करेंगे। मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *