रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने टीम घोषित की।
वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा दीपक ओझा को अध्यक्ष, राजीव रंजन, मुकेश कुमार व दिलीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूर्णेन्दु पुष्पेश को महासचिव जबकि पंकज जैन, राकेश कुमार व अमित सिन्हा सचिव बनाये गये। शशि पांडेय व नवीन शर्मा संयुक्त सचिव, शिवशंकर पांडेय कोषाध्यक्ष तथा राजीव कुमार सिंह कार्यालय सचिव बनाए गए हैं।
इसके अलावा कार्यसमिति में चितरंजन पांडेय, अभिषेक भगत, मनोज शर्मा, कन्हैया पांडेय, संजय सत्पथी, कैलाश गोस्वामी, कमल कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार ओझा, सुमित राय, प्रेम सिन्हा, बिटु कुमार व बिट्टू कुमार सिंह शामिल किए गये हैं। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी को साधुवाद देते हुए संगठन की मजबूती की अपेक्षा जताई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक ओझा ने कहा कि जल्द ही जिलों में विस्तार कर पत्रकार हितों की रक्षा की जाएगी।
![]()













Leave a Reply