Advertisement

झारखंड +2 शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो। झारखंड+2 शिक्षक संघ बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उत्पाद एवं मद्यनिषेध, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के स्मार्ट सिटी, धुर्वा, रांची स्थित आवास पर मिलकर बोकारो जिले के सभी शिक्षकों के तरफ से उनको जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर +2 शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंत्री के समक्ष राज्य के पीजीटी शिक्षकों को देय वरीय वेतनमान का मुद्दा भी उठाया गया। ध्यातव्य हो कि राज्य गठन के पश्चात राज्य के +2 विद्यालयों में पहली बार नियुक्त हुए स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक लगभग चौदह वर्षों की संतोषप्रद सेवा प्रदान करने के पश्चात भी लंबित वरीय वेतनमान प्राप्ति हेतु मानसिक एवं आर्थिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से बारह वर्षों की सेवा पूरी कर चुके स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को देय वरीय वेतनमान प्राप्ति में हो रही देरी से अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समुचित एवं ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंत्री के आप्त सचिव कपिल कुमार महतो, शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत पांडेय एवं कोषाध्यक्ष राजदेव साहू उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *