Advertisement

जनशक्ति परिषद प्रतिनिधिमंडल ने जिप सदस्य से की भेंट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनशक्ति परिषद बोकारो जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में 4 अगस्त को एक प्रतिनिधिमंडल जिला के हद में कुरपनिया स्थित आवास में जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह से भेंट कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

जिप सदस्य टीनू सिंह से भेंट के क्रम में जिलाध्यक्ष सिंह ने बोकारो जिले में उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जनशक्ति परिषद का मुख्य उद्देश्य पूरे देश का समग्र विकास करना है।

खासकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक करना है। जिप सदस्य ने जिलाध्यक्ष व् अन्य उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जनशक्ति परिषद के चंदन यादव, अनमोल सिंह, सुमित सिंह, सन्नी सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *