Advertisement

नहर चौक का जलापूर्ति पाइपलाइन सड़क ढलाई के पूर्व हटाना जरूरी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग मरम्मती कार्य संबंधित कंपनी द्वारा जारी है। नहर किनारे के पाइपलाइन को हटाना जरूरी हो गया है, अन्यथा भविष्य में रहिवासियों को परेशानी संभव है।

ज्ञात हो कि तेनु-बोकारो नहर मार्ग के अंगवाली स्थित नहर चौक पर चौड़ीकरण संबंधी कुछ कार्य किए गये है, जो अभी लंबित है। एक जून को अंगवाली नहर चौक के दुकानदार संतोष कपरदार, सरजू रजवार, राजू चटर्जी सहित कईयों ने बताया कि पहले से जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन को सड़क ढलाई के पूर्व यदि किनारे दक्षिण दिशा में हटाया नहीं गया तो भविष्य मे काफी परेशानी होगी। इसमें मुखिया सहित जलापूर्ति से जुड़े कर्मियों तथा संवेदक यानि तीनों को सतर्क रहना जरूरी हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *