Advertisement

पीएम के मन की बात से बोकारो के कारीगरों का जुड़ना गर्व का विषय-अमित

मन की बात कार्यक्रम के लाईव लोकेशन के लिए सेक्टर 9 ए सीएसआर केंद्र का चयन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने 27 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात के 104वाँ संस्करण के लाईव प्रसारण से जुड़ने के लिए बोकारो के कारीगरों के चयन होने को गर्व विषय बताया। इस अवसर पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर 9 ए सीएसआर केंद्र में पीएम के मन की बात के लाईव प्रसारण को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित ने 26 अगस्त को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 104वाँ संस्करण के लाइव प्रसारण से बड़ी संख्या में बोकारो के महिला कारीगर सेक्टर 9ए स्थित सेल के सीएसआर प्रशिक्षण केन्द्र से लाइव जुड़ेंगीं।

ये बोकारो के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस बार के कार्यक्रम के लिए सेल सीएसआर द्वारा संचालित सेक्टर 9 ए प्रशिक्षण केन्द्र का चयन किया गया है। ये महिला कारीगर सेल सीएसआर के द्वारा बोकारो के सेक्टर-2 और सेक्टर-9 के केन्द्रों में प्रशिक्षित की गईं है। इन्हें प्रशिक्षण के उपरांत रोज़गार का अवसर भी सेल से जुड़े समाजिक संस्थाओं के द्वारा हीं उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि ये सभी बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित क्षेत्र की ग्रामिण महिलाएँ हैं। बांस, जलकुम्भी और फटे पुराने कपड़ों से अनेक प्रकार के दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बनाती हैं, जिनकी भारी मांग देश के अलावे विदेशों में भी है। यहाँ ये यूरोप के अनेक देशों में इन वस्तुओं को निर्यात किया जाता है।

ज्ञात हो कि, उक्त कार्यक्रम हेतु पुरे देश से कुल 14 लोकेशन का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया है, जिसमें बोकारो भी है। बोकारो कार्यक्रम का समन्वयक कुमार अमित को बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *