Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण को ले 32 छात्राओं का साक्षात्कार

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल सीएसआर कार्यालय में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर एक जुलाई को 32 छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। इसकी जानकारी सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि डीवीसी सीएसआर द्वारा बोकारो थर्मल में दिलाए जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर कुल 40 छात्राओं ने नामांकन करवाया था, जिसमें एक जुलाई को 32 छात्रा साक्षात्कार में उपस्थित हुए। साक्षात्कार में सभी छात्रा सफल रही। जल्द सभी का कंप्यूटर क्लास शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने को ले डीवीसी सीएसआर की ओर से कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीवीसी सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी सहित भैरव महतो, सुष्मिता बर्नवाल, रमेश यादव, जीवधन महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *