कंसलटेंट टीम इंजीनियर व् सदर विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आरओबी निरीक्षण हेतु रांची से कंसल्टेंट टीम, इंजीनियर व सदर विधायक ने 11 मार्च को गिरिडीह जिला के हद में झरिया गादी स्थित बनने वाले ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण किया। रांची से आई आरसीडी के कंसलटेंट रेलवे कंसर्निंग अथॉरिटी के अधिकारी व गिरिडीह आरसीडी के साथ स्थल का मुआयना किया गया।
इस बाबत आरसीडी के रांची से आए अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज के दोनों छोर के रहिवासियों को ओभर ब्रिज निर्माण के बाद फायदा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। जल्द ही विज्ञापन बनेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 66 मीटर ब्रिज की लंबाई रहेगी। वही दोनों छोर 18 मीटर अलग से अप्रोच कर्व में बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कार्य का प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।

इस संबंध में गिरिडीह सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनु ने कहा कि आरसीडी रांची की टीम और गिरिडीह टीम के साथ मिलकर उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही डीपीआर तैयार किया जाएगा।
मौके पर ईटीम इंटरप्राइजेज के एमडी संजय झा, ब्रिज इंजीनियर प्रवेश कुमार सोनू, प्रारूपक (ड्राफ्ट्समैन) धीरेंद्र कुमार, झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, राजू यादव, रॉकी सिंह, अभय सिंह, गोपाल राणा, चंदू यादव, रूपेश रजक, रवि कुमार सहित झरिया गादी के दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply