Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, पोषण व प्री-स्कूल गतिविधियों का जायजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रशिक्षु आईएएस-सह बोकारो के सहायक समाहर्ता डॉ अरविंद राधाकृष्णन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने 27 जुलाई को संयुक्त रूप से जिला के हद में चास शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र जामगोड़िया-1 तथा आंगनबाड़ी केंद्र चास ऊपर टोला का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, प्री-स्कूल गतिविधियों, साफ-सफाई एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों एवं लाभुकों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिले।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने सेविका एवं सहायिका से केंद्र के नियमित संचालन, पंजीकृत लाभुकों की संख्या, टीकाकरण की स्थिति, पोषण ट्रैकिंग तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *