एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना इनमोसा की एक बैठक का आयोजन 7 जुलाई को रेस्ट रूम मे किया गया। अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार तथा संचालन जयराम सिंह ने किया।
बैठक में इनमोसा ढोरी क्षेत्रीय सचिव पवन सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा माइनिंग स्टाफ के प्रमोशन नीति में किए जा रहे बदलाव से माइनिंग स्टाफ में रोष उत्पन्न हो रहा है। इसके लिए जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। बैठक में अंडरग्राउंड ट्रेनिंग, इनमोसा सदस्यता शुल्क, जोगा सिंह का फेयरवेल, नई कमेटी का गठन, माइंस सुरक्षा, नए माइनिंग सुपरवाइजर का ट्रांजिट कैंप में ठहराव आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। वहीं संगठन के मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
मौके पर प्रमोद कुमार, आनंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, श्रीराम कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, उदय सिंह, सुमन पांडेय, विनोद सिंह, विनय, ऋषिकेश, प्रशांत मंडल, राजेश पांडेय, महेश हांसदा, शशि रंजन सिंह, विनोद नोनिया, लक्ष्मण, इन्द्रजीत कुमार, निरंजन प्रसाद, चंदन कुमार, गौतम कुमार मेहता, गौतम बाउरी, शकील अख्तर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply