रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधा विभाग के तत्वावधान में 29 जुलाई से पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने तथा उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 2 अगस्त तक चलेगी।
इसका उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर एवं वर्ष 1958 के एशिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे स्वर्गीय पीटर थंगराज की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ ग्रामीण एवं अकादमिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट का उद्घाटन राउंड ऑफ एट के मुकाबलों में भर्रा ने नरकरा को 2-1, सेल फुटबॉल अकादमी ने तुपकाडीह को 9-0, पारटांड़ ने झोपड़ो को 2-0 तथा राधानगर ने शिबुटांड़ को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को और फाइनल आगामी एक अगस्त को खेला जाएगा।
![]()













Leave a Reply