Advertisement

कसमार प्रखंड के हरिजन टोला टांगटोना में नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

गांवों तक बेहतर बिजली पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-पूर्व विधायक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना स्थित हरिजन टोला में 4 जुलाई को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर लगने से लंबे समय से कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में आ रही परेशानियों से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत व्यवस्था विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा मजबूत होने से शिक्षा, कृषि, छोटे व्यवसाय और रहिवासियों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। कहा कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से टांगटोना हरिजन टोला सहित आसपास के रहिवासियों को सुचारु एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी बिजली, सड़क, पेयजल समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बिजली की समस्या काफी हद तक दूर होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *