Advertisement

सहयोगिनी कार्यालय बहादुरपुर में आधुनिक सिलाई कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मुख्यमंत्री लघु या कुटीर उद्योग विकास बोर्ड रांची द्वारा प्राप्त टूल किट द्वारा सिलाई कटाई प्रशिक्षण का 3 जून को बोकारो जिला के हद में सहयोगिनी कार्यालय बहादुरपुर में शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि बोकारो जिला के हद में कसमार तथा जरीडीह प्रखंड के महिला कारीगरों को उन्नत तरीके से सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक सिलाई मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सिलाई का तकनीक बताए जा रहे हैं। जिससे निर्मित उत्पाद के क्वालिटी में काफी सुधार आएगा।

निदेशक ने बताया कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड द्वारा संस्था को आधुनिक सिलाई मशीन प्रदान किया गया है। जिसके माध्यम से स्थानीय युवतियों तथा महिलाओं को सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर सहयोगिनी की कुमारी किरण, विनीता देवी, सूर्यमणि देवी, रेखा देवी, सोनी कुमारी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, नीतू कुमारी, अभय कुमार सिंह, रवि कुमार राय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *