Advertisement

इक्कीशो महादेव धाम मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची द्वारा आयोजित स्वर्णरेखा नदी तट चुटिया स्थित इक्कीशो महादेव धाम मंदिर परिसर में 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ किया गया।

आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ पंचायत द्वारा इक्कीशो महादेव के जलाभिषेक एवं सत्यनारायण पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रातः काल 3 बजे आम भक्तो तथा श्रद्धालु शिव भक्तों के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया गया। आज के मेला में शहर के गणमान्य जनों के अलावे भारी संख्या में नर-नारी, बच्चे शिव भक्त शामिल होकर इक्किशो महादेव का पूजा अर्चना किया। साथ हीं पंचायत द्वारा किए जा रहे महाप्रसाद को प्राप्त किया।

उक्त मेला के आयोजन में कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र लाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, महासचिव सह प्रवक्ता संतोष कुमार सोनी, महासचिव सह मेला आयेजन समिति के संयोजक मुकेश वर्मा, रतन लाल सोनी, सतीश कुमार वर्मा, लखन लाल, पन्ना लाल बर्मन, सुमित कुमार, अंकित कुमार, सुरेश प्रसाद, गोपाल सोनी, विजय कुमार, उमेश प्रसाद, आदि।

सत्यनारायण प्रसाद, दिलीप स्वर्णकार, वीरेंद्र कुमार, अरुण प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद के अलावे पंचायत के सैकड़ो स्वयंसेवकों ने विशेष योगदान देकर मेला के कुशल संचालन में बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। उपरोक्त जानकारी पंचायत के महासचिव सह मेला संयोजक मुकेश वर्मा ने दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *