Advertisement

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के ​जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव द्वारा बीते 4 जुलाई को डीएम कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, सभी अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल, सोनपुर एवं छपरा) और पुल निर्माण निगम (छपरा)शामिल थे। इस बैठक में सभी संबंधित अंचलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बताया जाता है कि ​बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनमें ​शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड एवं भारतमाला परियोजना ​छपरा बाईपास एवं गड़खा व परसा बाईपास, ​दीघा सेतु के समानांतर सिक्स-लेन केबल ब्रिज रिविलगंज-बिशुनपुरा पथ एवं छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ
​एकमा-डुमाईगढ़ व खैरा-बिनटोलिया पथ, ​छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के के क्रम में निर्देश दिया कि जिन मौजों (गांवों) में वर्तमान में पथ निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, वहां एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य हर हाल में शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी परियोजनाओं के तहत भू-स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और बिना किसी देरी के आगे बढ़ सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *