Advertisement

बोकारो जिला जूडो संघ की वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार एफ स्थित एमजीएम स्कूल में 28 जून को बोकारो जिला जूडो संघ की वार्षिक बैठक अध्यक्ष राजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जिले में जूडो खेल के विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था और आगामी प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार बैठक में आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एसजीएफआई चयन प्रतियोगिता एवं खेलो इंडिया जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जूडो खेल को अधिक से अधिक स्कूलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आठवीं जिला जूडो प्रतियोगिता अगस्त माह में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कराई जाएगी।

बैठक में कहा गया कि संघ द्वारा 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं 10 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का राज्य प्रतियोगिता में चयन होने पर उनका संपूर्ण खर्च संघ द्वारा वहन किया जाएगा। बैठक में बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रशिक्षक सूरज कुमार, आयुष कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, मोहसिन, पल्लव कुमार, विश्वनाथ, सतीनाथ चक्रवर्ती, आयुष राज पाठक सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *